संवाददाता : प्रमोद पाण्डेय
सुलतानपुर : हिंदी साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका गुफ्तगू द्वारा माडर्न इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा जयसिंहपुर सुलतानपुर की प्रधानाध्यपिका और भारत स्काउट गाइड की जिला कमिश्नर कांति सिंह को सीमा अपराजिता सम्मान 2023 से 3 सितम्बर 2023 को प्रयागराज में सम्मानित किया जायेगा। गुफ्तगू कार्यकारिणी ने अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी की मौजूदगी में इनका चयन किया। इस सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था द्वारा खेल, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता जगत व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान कर रही प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है। बताते चलें कि कांति सिंह सामाजिक,साहित्यिक, शिक्षा क्षेत्र में समर्पित योगदान के लिए जानी जाती हैं।आईसीएससी बोर्ड और यूपी बोर्ड की हाई स्कूल के पाठ्यक्रम में इनकी रचनाएं भी शामिल हैं। कांति सिंह अपनी उपलब्धियों का सारा श्रेय अपने मार्ग दर्शक सेलेबस राइटर शिक्षक और साहित्यकार सर्वेशकान्त वर्मा सरल को देती हैं। क्षेत्र की सम्मानित साहित्यिक प्रतिभाओं द्वारा अग्रिम बधाई और संस्था का आभार ज्ञापित किया गया ।
