उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर (जसपुर)
रिपोर्ट – सुरेंद्र सागर
इस दौरान प्रौढ़ शिक्षा के पांच केंद्रों का उद्घाटन किया गया। शिक्षित होने वाले कई लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही लिविंग गॉड फाउंडेशन ट्रस्ट समय-समय पर समाज भलाई के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाना है। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष नथैनियल जॉन जी ने कहा कि लिविंग गॉड फाउंडेशन ट्रस्ट समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमें उम्मीद है कि प्रौढ़ शिक्षा के ये केंद्र समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।