संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर। आज 8 मार्च को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के पावन नगरी कचौड़ी गली पक्का घाट महिला जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महिला कार्यवाहक अध्यक्ष रीना गुप्ता जी ने किया एवं अध्यक्षता जिला महिला अध्यक्ष मीना गुप्ता जी ने किया ।।
मुख्य अतिथि के रूप में जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता उपस्थित रहे ।।
जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन जिला महिला अध्यक्ष मीना गुप्ता ने बताया की आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं था। एक समय था जब महिलाओं को न तो शिक्षा का अधिकार था, न ही वोट देने का और न ही उन्हें पुरुषों के बराबर माना जाता था। इस असमानता के खिलाफ महिलाओं ने आवाज उठाई और महिलाओं ने एक विशाल प्रदर्शन किया। वे कम वेतन, बेहतर काम करने की परिस्थितियां और वोटिंग के अधिकार की मांग कर रही थीं।
इस आंदोलन ने पूरे विश्व का ध्यान खींचा एक अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन हुआ।और तभी से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।।
कार्यक्रम को संबोधित जय हिंद मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया महिलाओं का सम्मान सिर्फ एक परंपरा या औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की उन्नति और विकास की सबसे अहम बुनियाद है। आज जब हम महिलाओं की ताकत और उपलब्धियों की बात करते हैं, तो 8 मार्च का दिन खुद-ब-खुद एक प्रतीक बन जाता है। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। दुनिया भर में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के रुप मे मनाया जाता है ।।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस मौके पर सभी महिलाओं ने महिला दिवस के पर्व पर केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां दी एवं जिला महिला अध्यक्ष मीना गुप्ता जी के द्वारा रीना गुप्ता जी को जिला महिला कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सोपा एवं आईडी कार्ड व चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया एवं शिवराम केसरवानी जी को जिला मिडिया प्रभारी का कार्य भार सौपा गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को मां की चुनरी पहनाकर सभी को सम्मानित किया गया।।
कार्यक्रम में उपस्थित, ममता गुप्ता , सुमन मोदनवाल लल्ली देवी ,आरती गुप्ता , किरण देवी ,सुधा मोदनवाल , अनीता देवी ,कंचन पांडे ,चुन्नी देवी सुनीता जायसवाल, बेबी गुप्ता ,सुनीता गुप्ता,वैष्णवी गुप्ता हैप्पी मोदनवाल , आदी लोग उपस्थित रहे ।।




