विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

स्थानीय समाचार

गाजीपुर 

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी मण्डल ब्यूरो 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

 

 

 

 

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा वृहस्पतिवार को करंडा क्षेत्र के ढ़ेलवा ग्राम पंचायत में पहुंची। कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में इस यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। आयुष्मान कार्ड के बारे में भी लाभार्थियों को बताया गया। ग्राम पंचायत ढ़ेलवा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओंके विषय में विस्तृत जानकारी भी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से

लाभान्वित किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया।

वहीं चर्चित कंपोजिट विद्यालय ढ़ेलवा के सहायक अध्यापक दिग्विजय सिंह का विद्यालय न आने को लेकर ग्राम प्रधान से प्रश्न किया गया तो ग्राम प्रधान ने कहा कि आगे से स्वयं विद्यालय आऊंगा।

इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म दिखाया गया, कार्यक्रम के नोडल अफसर एडीओ समाज कल्याण अमित कुमार रहे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश कुमार बिंद, सचिव श्याम जी सैनी, सचिव मनोज कुमार यादव, बीबीएम चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,पशु चिकित्सक समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।