संवाद दाता:- अजीत मोदनवाल
गाजीपुर । नगर पंचायत सादात में स्थित रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर कुटिया में भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना एवं शिखर लगाया गया दिनांक 14 फरवरी को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई सभी मंदिरों पर मूर्तियों के साथ-साथ भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पर पहुंचे दूसरे दिन भगवान गणेश की तीन मूर्तियां,नंदी जी की मूर्ति,मंदिर के ऊपर गुंबद के ऊपर शिखर लगाया गया इसके साथ है मंदिर परिसर में महंत प्रेम पुरी महाराज ब्रह्मलीन,महंत सेक्रेटरी रामपुरी बाबा ब्रह्मलीन, ब्रह्मलीन सुरेंद्र पुरी जी महाराज की समाधियों का निर्माण किया गया शनि भगवान के लिए भूमि पूजन कर चबूतरे का निर्माण कराया गया इस कार्यक्रम के पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा काशी क्षेत्र से संबंध शिव मंदिर कुटिया की महंत सेजल पुरी शिष्या आनंदपुरी जी महाराज के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर मुख्य यजमान जितेंद्र गुप्ता, राम विलास पाण्डेय, राजेश गुप्ता,मनीष यादव,सुभाष चंद्र जायसवाल रहे विद्वान पंडित अशोक चतुर्वेदी ओम प्रकाश चौबे के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्थापित कराया गया उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे एवं डॉ विजय यादव केवीएस ग्रुप के अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजेंद्र रायपुर जिला अध्यक्ष ने भी शिव मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया उक्त अवसर पर रामधनी शर्मा, सुभाष श्रीवास्तव संख्या में भक्तगण मौजूद रहे कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें करीब 5000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजनाथ यादव रहे




