मीरजापुर में छात्रों को यातायात नियमों की सीख यातायात प्रभारी ने हेलमेट-सीट बेल्ट को जीवन रक्षा का मंत्र बताया

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मीरजापुर। दिनांक 18/11/2025 को जय हिन्द मानवधिकार एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार को आर्यकन्या पाठशाला इंटरमीडिएट कॉलेज,मीरजापुर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. फिरोज अहमद ने किया एवं संचालन जिला अध्यक्ष मीरजापुर राहुल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी विपिन कुमार पाण्डेय जी एवं विशिष्ठ अतिथि सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर निरज कुमार पाठक जी उपस्थित रहे। यातायात प्रभारी विपिन कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने में यातायात नियमों के पालन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। और बच्चो के सवाल का भी जवाब दिये ।

सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर निरज कुमार पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर की गई एक छोटी सी गलती भी जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने सभी से जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने छात्रों से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।एवं साईबर क्राइम सेल एवं महिला सशक्तिकरण के बारे मे जानकारी दी जिसमे 1090, 112, 1076 इत्यादी टूल फ्रि नम्बरो की छात्रोओ को जानकारी दी। कार्यक्रम मे उपस्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता विधि सिंह, कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद जावेद ,आर्यकन्या पाठशाला इंटर मिडिएट कालेज प्रींसपल रिता वर्मा जी , मंण्डल उपाध्यक्ष राहुल जी , सिटी ब्लाक अध्यक्ष मन्नू जी, जिला महिला सचिव रेखा गुप्ता, जिला महिला सचिव सावित्री जी , हरिविंद कार्यवाहक जिलाअध्यक्ष , विधिक सलाहकार प्रदीप, नगर सचिव शोहेब अंसारी, फैजूल जी, सूरज जी नगर सचिव , दीपा जी जिला महिला सचिव, जावेद जी युवा प्रदेश महासचिव, अलि अहमद वारसि जिला युवा अध्यक्ष ,आदी लोग