जमिन चिल्ड्रेन लीग में ज़ोरदार मुकाबला, जमीन बरामदपुर के बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

Uncategorized

संवादाता वसीम खान (मऊ): मुहम्मदाबाद गोहना जमीन बरामदपुर गांव के स्थानीय मैदान पर शुक्रवार को आयोजित जमिन चिल्ड्रेन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत एक पाँच ओवर का ज़बरदस्त मैच खेला गया, जिसमें जमिन चिल्ड्रेन लीग की टीम ने पठान क्लब को 6 रन से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम जमिन चिल्ड्रेन लीग की ओर से मुहम्मद पुत्र जियाउद्दीन, फैसल पुत्र एहसान, तैयश ख़ान पुत्र निज़ाम, अरशद और हम्माद जैसे युवा खिलाड़ी मैदान में उतरे, वहीं पठान क्लब की ओर से हुवैद ख़ान पुत्र सरोज ख़ान, शहज़ेब ख़ान पुत्र स्वर्गीय कमालुद्दीन ख़ान और आदिल सलमान सयान पुत्र कमरान ख़ान ने हिस्सा लिया।

मैच की शुरुआत में पहले गेंदबाज़ी करते हुए जमिन चिल्ड्रेन लीग की टीम ने पठान क्लब को सिर्फ 19 रन पर ऑल आउट कर दिया। अरशद और हम्माद की शानदार गेंदबाज़ी ने विरोधी बल्लेबाज़ों को टिकने नहीं दिया। इसके जवाब में फैसल और तैयश की सधी हुई बल्लेबाज़ी के दम पर जमिन चिल्ड्रेन लीग ने 25 रन बनाकर मैच जीत लिया।

यह मुकाबला ना सिर्फ खेल का प्रदर्शन था, बल्कि गांव के बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी परिचायक बना। जमिन चिल्ड्रेन लीग जैसे आयोजन ग्रामीण बच्चों को मोबाइल और टीवी से हटाकर खेल के मैदान की ओर प्रेरित करते हैं, जहाँ वे अनुशासन, मेहनत और एकता जैसे जीवन मूल्यों को सीखते हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे और टूर्नामेंट कराने की बात कही, जिससे गांव के बच्चे जिले व प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।