आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में पत्नी के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking BUSINESS CAREER/JOBS CRIME

संवाददाता आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़आजमगढ़ । अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी स्थित एक टायर पंचर व वेल्डिंग का कार्य करने वाला 25 वर्षीय युवक ने छत के कुंडी से मफलर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज कुमार विश्वकर्मा पुत्र पन्नालाल विश्वकर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी जदवापुर थाना कटका अंबेडकर नगर निवासी युवक अपने पिता के साथ मिलकर लगभग 18 वर्षों से छितौनी में टायर पंचर व गैस वेल्डिंग का कार्य करता था, प्रतिदिन भांति दुकान बंद कर लोग अपने घर चले जाते थे, बीती रात को पिता दुकान बंद कर जब घर जाने की तैयारी करने लगा, तो बेटे ने कहा कि आज हम यही रहेंगे, और उसका पिता घर चला गया । स्थानीय लोगों के अनुसार अनुज प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे उठकर दुकान पर झाड़ू लगाता था, लेकिन जब सुबह नहीं उठा तो अगल-बगल के लोगों ने दुकान का शटर उठा कर देखा तो कुंडी के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। स्थानी लोगों द्वारा इसकी सूचना थाने पर व मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर थाना अध्यक्ष भी घटनास्थल पर पहुंच गए, और शव को अपने कब्जे में लेआगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पत्नी के वियोग मे युवक ने लगाई फांसी: परिजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मई 2023 को अनुज की शादी परसनपुर अंबेडकर नगर निवासी अंजलि के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। मृतक पत्नी अंजलि से बहुत प्रेम करता था और लगातार दुकान पर रहकर भी उससे फोन पर बातें किया करता था। 4 फरवरी 2024 को उसकी पत्नी परिजनो और अनुज की राय से मायके चली गई । मायके जाने के बाद पति से बराबर फोन पर बातें हुआ करती थी कि इसी बीच बीती रात को किसी बात को लेकर अनुज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था छोटे भाई का नाम ज्ञानू है वही माता प्रेमलता समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। लिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष सविंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।