संवाददाता राम आशीष सिंह आजमगढ़
गढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवगांव कोतवाली में तैनात दरोगा को जेल भेज♦ दिया, दरोगा ने वादी से चार्जशीट लगाने के नाम पर ₹5000 की मांग की थी, आवेदक/वादी आकाश चौहान पुत्र रामजियावन चौहान ग्राम मिर्जापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान सोनू प्रजापति द्वारा अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। घटना के संबंध में थाना देवगांव पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद द्वारा की जा रही है। विवेचना में उ0नि0 द्वारा उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को जेल भेजने, चार्जशीट लगाने तथा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के नाम पर वादी से ₹5000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही है, वादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज को निर्देशित किया गया।
जांच का निष्कर्ष
जांच में उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए।जांच में यह भी पुष्टि हुई कि शिकायत में उल्लिखित अवैध धनराशि की मांग करने की बात सत्य पाई गई, जो कि पुलिस विभाग की गरिमा एवं आचरण संहिता के प्रतिकूल है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर
उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद के विरुद्ध थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 441/2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में अभियोग पंजीकृत कर, हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त उ0नि0 को निलंबित कर दिया गया है।




