आपरेशन चक्रव्युह” के तहत पुलिस मुठभेड़ में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा गोवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 02/04/2026 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गोवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए थाना रामनगर में मु0अ0सं0-0087/2026, धारा 109 (1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटनाक्रम का विवरणः- दिनांक 02.04.2026 को आपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना रामनगर पुलिस बैरियर लगाकर वाराणसी मिर्जापुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति / संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रूकने का इशारा किया गया लेकिन ट्रक चालक द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से ट्रक चढाने का प्रयास किया गया व ट्रक को बन्दरगाह रोड की तरफ लेकर भागा आगे रास्ता बन्द होने के कारण ट्रक छोड़कर दो व्यक्ति कूदकर भागे जिसमे एक व्यक्ति नौशाद पुत्र आफाक निवासी कसारी मसारी चकिया थाना धूमनगंज प्रयागराज की गिरफ्तारी की गयी व एक अदद ट्रक 34 राशि गोवंश बरामद किये गये। दूसरा व्यक्ति जंगल ने ही छिप गया, घेराबन्दी करते हुए तलाश की गयी तो जंगल मे छिपा अभियुक्त अपने आप को घिरता देखकर पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसे जबावी कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पुलिस पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं गोवंशीय पशुओ की तस्करी करता हूँ। आज मेरी बैलो सांड से लदी गाड़ी पकड़ी गयी व नौशाद भी पकड़ा गया मैं पकड़े जाने के डर से जंगल मे छिपा था चारो तरफ पुलिस थी इसलिए भाग नहीं पाया। जब मैं घिर गया तो पुलिस पर फायर किया कि पुलिस पीछे हट जायेगी और मैं भागने में सफल हो जाउंगा लेकिन मैं पकड़ा गया।

बरामदगी का विवरण –

1- एक अदद देशी तमंचा 315 बोर। 2- एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर। 3- एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-1080/2019, धारा-3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0-0078/2025, धारा- 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़। 3. मु0अ0सं0-0171/2025, धारा- 2/3 उ0प्र0 गै० एक्ट थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़। 4. मु0अ0सं0-0095/2021, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी। 5. मु0अ0सं0-0134/2022, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी। 6. मु0अ0सं0- 0086/2026, धारा- 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 109(1) बी०एन०एस० थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी का स्थान- बन्दरगाह रोड थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- मोबिन अहमद पुत्र मो० इशरार निवासी आजाद नगर, थाना करारी जनपद कौशांबी उम्र 35 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. श्री राजकिशोर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी 2. उ0नि0 श्री आदित्य कुमार राय चौकी प्रभारी भीटी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री जय प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। 4. उ0नि0 श्री शिवम सोनी थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 5. उ0नि0 श्री अनिल राजपूत थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। 6. उ0नि0 श्री अमित शर्मा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।7. उ0नि0 श्री पंकज कमार मिश्र थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। 8. हेएका रविन्द्र सिंह थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी। 9. हे0का0 सत्यदेव गोड थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।10. का) इकरार मोहम्मद थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी