रामनगर बाराबंकी: पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में भोलेनाथ की शिवलिंग पर चढ़ा हुआ जल जिस तालाब में संरक्षित होता है। उस तालाब पर भू माफियाओ के हौसले बुलंद हैं और उस तालाब पर अवैध निर्माण कार्य निरंतर जारी है। उप जिला अधिकारी तान्या सिंह द्वारा जारी निर्माण कार्य पर रोक आदेशों को नजरअंदाजी को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। रियाज पुत्र कल्लू आदि पर किसका वरद हस्त है लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। निर्माण कार्य पर रोक के बाद भी रियाज द्वारा बराबर मार्केट का निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि पुलिस विभाग महादेवा चौकी को 142 (अ) के तहत तामिला कराने का आदेश पारित किया था। आरक्षी एमडी वर्मा को आदेश मिला था की जितने लोग नामनी है उन सभी लोगों के पास जाकर उप जिला अधिकारी तान्या सिंह की आदेशों का तामिला कराएं। तामिला होने के बावजूद भी बराबर मजदूरों द्वारा कार्य चल रहा है। ना तो पुलिस विभाग का कोई डर है ना तो उप जिलाधिकारी के आदेशों का कोई डर है। भू माफियाओं द्वारा बराबर कार्य चल रहा है यह दोनों विभाग संदेह के घेरे में है। इधर समाज सेवी महंत बीपी दास द्वारा तहसील प्रशासन से कहा गया है की सन 200 3 में सिविल कोर्ट नंबर 23 से कोर्ट ने आदेश किया था की पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में मंदिर की संपत्तियों पर हस्तक्षेप न हो, मठ मंदिर की भू संपत्ति पर अवैध निर्माण आदि पर रोक लगाई गई है। तत्काल कार्यवाही की जाए और मंदिर के नीर के नाले पर जलहली के पास नाले पर जो दुकाने निर्माण हो रही है उसके तत्काल कार्यवाही की जाए। और जो लोग अतिक्रमण किए हुए हैं उनके ऊपर कार्रवाई की जावे। मीडिया कर्मियों द्वारा उप जिलाधिकारी तान्या सिंह से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ऐसा कोई आदेश मेरे संज्ञान में नहीं है। जबकि महंत श्री दास द्वारा भेजा गया पत्र एसडीएम कार्यालय में प्राप्ति अंकित है। क्या इन आदेशों को नजरअंदाज कर तहसील प्रशासन भूमाफिया को लाभ पहुंचा रहा है। क्या ऐसे ही बराबर काम चलता रहेगा। अब देखना यह है उप जिलाधिकारी तान्या द्वारा व महादेवा चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र मिश्रा द्वारा जो बराबर कार्य चल रहा है उस पर कार्रवाई होती है कि ठंडे बस्ते में कार्यवाही को डाल दिया जाता है।
