इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पार्टी कार्यकर्ताओं ने लाहौर के लिबर्टी चौक से इस्लामाबाद तक ‘हकीकी आजादी लॉन्ग मार्च’ शुरू किया है। इस दौरान इमरान ने जनता को संबोधित करते हुए एक बार फिर शहवाज शरीफ सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान इमरान ने भारत की विदेश नीति की तारीफ की और आईएसआई को खुले तौर पर चेतावनी दी। इमरान ने कहा कि मैं आईएसआई की पोल खोल दूंगा। मैं कोई कानून को नहीं तोड़ रहा हूं। इमरान ने सेना प्रमुख बाजवा को मीर जाफर और गद्दार बताकर संबोधित किया। इमरान का कहना था कि मैं नवाज शरीफ की तरह भागा नहीं हूं। देश में ही हूं और कानून का सामना करूंगा।
इमरान ने कहा- डीजी आईएसआई अपने कान खोलो और सुनो, मैं बहुत कुछ जानता हूं। लेकिन मैं सिर्फ इसलिए चुप हूं, क्योंकि मैं अपने देश को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। मैं बेहतरी के लिए रचनात्मक आलोचना करता हूं, अन्यथा मैं बहुत कुछ कह सकता हूं।




