राशिफल: 30 जुलाई, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज उच्च शिक्षा में परेशानियां होंगी। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर के छूटे कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

वृष

आज अपने स्वभाव में लचीलापन रखना आवश्यक है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें। नजदीकी लोगों की सलाह को अनसुना करना नुकसानदेह हो सकता है। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन

आज व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। काफी समय से चली आ रही उलझनों से राहत मिलेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी।

कर्क

आज आपको सभी काम समय पर करने चाहिए। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों से नुकसान होगा। उच्च रक्तचाप के कारण समस्या होगी।

सिंह

आज नए प्रेम संबंधों को लेकर समस्या होगी। वैज्ञानिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। निवेश के दौरान सावधानी रखें। अधिकारी वर्ग के साथ तनाव हो सकता है। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। वायरल बुखार की समस्या हो सकती है।

कन्या

आज अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। जाने-अनजाने में आपसे कुछ त्रुटियां हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नए सौदों को जांच परख कर ही करें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला

आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में स्थायित्व बढ़ेगा। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी है। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सीनियर्स से आपको मदद लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक

आज का दिन नई साझेदारियों के लिए शुभ है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी।  प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता रहेगी।

धनु

आज रुका हुआ कार्य बनने से मानसिक अशांति दूर होगी। दांपत्य संबंधों की कड़वाहट दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। समाज में आपको उचित मान-सम्मान मिलेगा।

मकर

आज आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। कारोबार में नई शुरुआत कर सकते हैं। नवीन कार्ययोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी। मित्रों व सहयोगियों की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि होगी।

मीन

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेगें। किसी राजनीतिक चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेमी जन से कोई वादा न करें।

पीएसएलवी-सी 56 ने सिंगापुर के सात उपग्रहों को सफलतापूर्वक किया लॉन्च