राशिफल: 29 अगस्त, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य संबंधों में नई प्रगाढ़ता आएगी। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

वृष

आज दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बौद्धिक लेखन और साहित्य में रुचि लेंगे। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन

आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाए रखें। अपने गुप्त रहस्य किसी को न बनाएं। मन में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शंका रहेगी। गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है।

कर्क

आज सामाजिक संपर्क में बढ़ोत्तरी होगी। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से संपर्क करें। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। दोपहर तक आवश्यक कार्य कर लें। भोजन की शुद्धि का ध्यान रखें।

सिंह

आज भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

कन्या

आज सभी कार्यों को सिलसिलेवार तरीके से पूरा कर लेंगे। अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। दूसरों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन न कराए। कुछ नया खोजने की इच्छा मन में रहेगी।

तुला

आज नए संबंधों को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। व्यापारिक संबंधों में पैसों के लेन-देन को लेकर परेशानी हो सकती है। प्रेमी जन को लेकर मन में कुछ चिंता रहेगी। घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। अपने कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे।

वृश्चिक

आज प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार और समाज में संतुलन बनाकर रखें। लंबी यात्रा को लेकर योजना बना सकते हैं। नए व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी।

धनु

आज नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के प्रति काफी स्नेह भाव रखेंगे। उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। योजना के अनुरूप कार्य करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मकर

आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। दुर्लभ ज्ञान की खोज में रहेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। ज्ञानचर्चा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापारिक डील को लेकर जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है।

कुंभ

आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अच्छे लोगों से आप प्रेरणा लेंगे। सभी कार्यों को उत्साह से करें। आध्यात्मिक वातावरण के प्रभाव में रहेंगे।

मीन

आज व्यापार में कोई बड़ी डील सोच विचारकर करें। सबसे विचार-विमर्श और सहमति लेना भविष्य के लिए हितकर होगा। महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदी के समय मोलभाव अवश्य कर लें। देर रात तक जागने के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।