मेष
आज लेन-देन के मामलों में चूक हो सकती है। कारोबार में अनुबंध कैंसल हो सकते हैं। दूसरों के मामलों से स्वयं को दूर रखना उचित होगा। मौसम में हो रहे बदलावों के कारण बुखार और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
वृष
आज वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। नए रिश्ते शुरू हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जोखिम भरे कार्यों को लेकर थोड़े सजग रहें। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन
आज स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क
आज काफी समय से जिस काम में रुकावट थी वह दूर हो सकती है। नई जॉब की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। कारोबार में आ रही परेशानियों को दूर करने में लगे रहेंगे। शासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
सिंह
आज जॉब में नई संभावनाएं निर्मित होंगी। बच्चों की गलत आदतों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर रुके हुए मामलों में सफलता मिलेगी। कला और साहित्य की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। धार्मिक संस्थाओं में आप जुड़ सकते हैं।
कन्या
आज जॉब में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आप कोई मंहगी वस्तु रखकर भूल सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिजनों के साथ टूर पर जा सकते हैं।
तुला
आज व्यवसाय में आप धन का निवेश करेंगे। आप काफी तन्मयता से अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कुछ आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। दांपत्य संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज व्यापार में आप पार्टनरशिप कर सकते हैं। उच्चाधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु
आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। मन में उद्विग्नता वाले विचार जन्म लेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास कम हो सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान की अनुभूति करेंगे।
मकर
आज सामाजिक गतिविधियों में आप काफी रुचि लेंगे। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी अविवाहित मित्र का विवाह तय हो सकता है। बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। जमीन के कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।
कुंभ
आज पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम में आगे बढ़ेंगे। अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करेंगे। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इंटरव्यू में सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है।
मीन
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा न करें। बॉस आपके ऊपर अपना गुस्सा निकाल सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आप थोड़ा चिड़चिड़े हो सकते हैं।