मेष
आज आय के विभिन्न स्रोत निर्मित होने की संभावना है। धन से जुड़ी हुई समस्याओं का निवारण होगा। संतान के लिए पूर्व में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।
वृष
आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति में आपको सफलता मिल सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। बढ़ते हुए खर्चों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन
आज काम के बोझ में कमी आएगी। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस में क्लाइंट्स के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है।
कर्क
आज आपके व्यवहार में अहंकार और अधिकार जताने की प्रवृत्ति हो सकती है। अपनी मेहनत और योग्यता पर संदेह न करें। दोपहर को आपके काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है।
सिंह
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। बेमतलब की बातों का तनाव न लें। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। शाम को परिजनों की चिंता हो सकती है।
कन्या
आज आप किसी कठिन टास्क को चुन सकते हैं। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपको जिम्मेदारी वाला कार्य सौंप सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। दैनिक कार्यों के प्रति थोड़ी अरुचि हो सकती है।
तुला
आज किसी समाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपके सौंदर्य और व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। पूजा-पाठ व आध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में समन्वय रहेगा।
वृश्चिक
आज अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। जूनियर्स आपसे थोड़ा नाराज रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। युवा करियर को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं।
धनु
आज परिस्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। काम का दबाव कम होने से मन हल्का रहेगा।
मकर
आज नए लक्ष्यों को निर्धारित व क्रियान्वयन कर सकते हैं। मेडिकल प्रोफेशनल के लिए दिन बहुत अच्छा है। आवश्यक कार्य विलंब के साथ पूर्ण होंगे। नए विचारों के प्रभाव में आएंगे। साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ
आज नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। धन के लेन-देन की बाधा दूर होगी। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। अध्ययन-अध्यापन में सफलता मिलेगी। लंबी यात्राओं के लिए समय शुभ है। अव्यवहारिक निर्णय लेने से बचें।
मीन
आज पैतृक कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर के सदस्यों के व्यवहार से आप थोड़े निराश हो सकते हैं। किसी वादे को पूरा न कर पाने के कारण आपको अपमानित होना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह देना उचित नहीं है।