राशिफल: 21 अगस्त, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज नई नौकरी और व्यापार का प्लान करेंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। नए वस्त्र और आभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं। बुद्धिमान व्यक्तियों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चे घर के कार्यों में रुचि लेंगे।

वृष

आज लम्बे समय से रुके हुए काम आप पूरे करेंगे। कठिन परिस्थिति में आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। शाम तक स्थितियां आपके अनुसार हो जायेंगी। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें।

मिथुन

आज किसी आनन्दोत्सव की तैयारी कर सकते हैं। अपनी रचनात्मक क्षमताओं का उपयोग करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें। अधीनस्थ कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। दोपहर से पहले जरूरी कार्य कर लें।

कर्क

आज दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। नए मित्रों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। साहित्य और नाट्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी खास रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

सिंह

आज पुराने स्थापित व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। दूसरों से आपको बहुत अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। लोगों की नजरों में आपकी साख काफी अच्छी रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी।

कन्या

आज परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। महिलाएं अपने घर के काम में काफी व्यस्त रहेंगी। सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। आज आपको बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए।

तुला

आज प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करेंगे। उलझे हुए मामलों को बातचीत और शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। कुसंगति के कारण आपका नाम खराब हो सकता है।

वृश्चिक

आज मैनेजमेन्ट संबंधी कार्य काफी अच्छी तरह से आप करेंगे। भूमि और सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे। लम्बी अवधि के लिए आप निवेश करेंगे। एकाग्रता के कारण आपके सभी कार्य सफल होंगे।

धनु

आज आत्मविश्वास से आप भरपूर रहने वाले हैं। बातचीत और शान्ति से मामलों को सुलझा लेंगे। आज आपको पर्याप्त आराम अवश्य करना चाहिए। कोई बड़ा और नया काम शुरू कर सकते हैं। नई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं।

मकर

आज समाज में आपकी सकारात्मक छवि उभर कर आयेगी। रचनात्मक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। घरवालों से आपको राय अवश्य लेनी चाहिए। पुरानी बातों को लेकर न बैठें वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कुंभ

आज कारोबारियों को व्यापार में उत्तम लाभ मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं।

मीन

आज आपको बजट की काफी चिन्ता रहेगी। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। जीवन के पुराने अनुभवों से आप सबक लें। अपनी भावनाओं को सही तरह से व्यक्त करें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हों।