राशिफल: 20 अगस्त, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज नए रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहने वाला है।

वृष

आज आपको अपने स्वाभिमान की चिंता हो सकती है। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। मन में नए काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। घरेलू कार्यों में फंसे रहेंगे।

मिथुन

आज योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर ज्यादा खर्च करना उचित नहीं है। कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें। माता के प्रति आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। अपने चरित्र को अच्छा रखें।

कर्क

आज व्यापार में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें। तकनीकी के प्रति आप थोड़े शौकीन रहेंगे।

सिंह

आज धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। बच्चों की सेहत की चिंता हो सकती है।

कन्या

आज अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे। अच्छे लोगों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

तुला

आज अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने संबंध अच्छे रखें। व्यवसाय में प्रलोभनों से बचें। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। गर्मी के कारण त्वचा विकार हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक

आज सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिंतित रहेंगे। युवा प्रेम संबंधों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं।

धनु

आज महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। आपके मस्तिष्क में नए रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मकर

आज प्रेम संबंधों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है,लेकिन साथ में समय बिताने से मन हल्का होगा। बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। जॉब में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। विदेशों में रहने वाले परिजनों की चिंता हो सकती है।

कुंभ

आज उच्च शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। अपने मित्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आपका मन किसी कारण अप्रसन्न रहेगा। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा।

मीन

आज पारिवारिक संबंधों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किए गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

लेह के केरी में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 9 जवानों की गई जान