मेष
आज आप थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।
वृष
आज उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। होटल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर की नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें। कुछ लोग आपके विषय में अफवाहें फैला सकते हैं।
कर्क
आज प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। आपको बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें। संतान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे।
सिंह
आज बहस की स्थितियों से बचना चाहिए। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। पैतृक संपत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कन्या
आज सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप अपने कार्यों में काफी सक्रिय रहेंगे। रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे। पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
तुला
आज आप भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से सावधान रहें। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी।