मेष
आज आपको एक बड़ा पद सौंपा जा सकता है। जॉब व व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय पूर्व ही निपटा लेंगे। नव विवाहित जोड़े परिवार आगे बढ़ाने के फैमिली प्लानिंग करने का विचार बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है।
वृष
आज आपके मस्तिष्क में कुछ बेहतरीन रचनात्मक आइडियाज आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है।
मिथुन
आज पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप लोगों के बीच आपकी लोकप्रिय रहेंगे। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कर्क
आज ऑफिस में काम ज्यादा न होने के बाद भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
सिंह
आज दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनाएंगे। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी।
कन्या
आज लोन संबंधित मामले उलझने की आशंका है। बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आज कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप परिजनों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। अनावश्यक खर्चों में नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है।
वृश्चिक
आज अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ने की आशंका है। विदेशी स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शाम के समय आप दिखावे में धन खर्च करेंगे। समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं।
धनु
आज पैतृक कारोबार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाई हुई योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
मकर
आज नए कार्य की योजना बनाने के लिए दिन शुभ है। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
कुंभ
आज दांपत्य जीवन का असंतोष भी आप संवाद के बल पर दूर कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने के कारण लोकप्रिय रहेंगे। साधु प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपका संपर्क मजबूत होगा।
मीन
आज नए प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। इसके कारण आपको अपने खर्चों पर कटौती भी करनी पड़ेगी। पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।