*गाजियाबाद में “टू मीडिया गौरव सम्मान”से सम्मानित होकर खटीमा के साहित्यकारों ने खटीमा का बढ़ाया गौरव*
उत्तराखंड
ऊधम सिंह नगर (खटीमा)
संवाददाता- ईश्वर सिंह
देवभूमि उत्तराखंड जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के प्रसिद्ध कवियों और साहित्यकारों ने गाजियाबाद में साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित साहित्य को समर्पित टू मीडिया स्टूडियो में 8 अक्टूबर 2022 को दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपने जलवे बिखेरे। खटीमा से गाजियाबाद के साहिबाबाद शालीमार गार्डन स्थित साहित्य को समर्पित टू मीडिया स्टूडियो में शिरकत करने पहुंचे महेंद्र प्रताप पांडे ‘नंद”, राम रतन यादव, जगदीश पंत “कुमुद” आदि साहित्यकारों तथा रचनाकारों ने कवि सम्मेलन कार्यक्रम में साहित्य के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं इस कवि सम्मेलन कार्यक्रम में उत्तराखंड के साहित्यकारों, कवि-कवयित्रियों ने साहित्य की विभिन्न विधाओं मे रोचक रचनाओं को प्रस्तुत कर समा बांधा तथा दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। साथ ही देवनगरी उत्तराखंड से पधारे सभी सम्मानित साहित्यकारों कवि कवयित्रियों को टू मीडिया पत्रिका के संपादक डॉक्टर ओम प्रकाश प्रजापति ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर “टू मीडिया गौरव सम्मान-2022” तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं इस अवसर पर उपस्थित सभी साहित्यकारों के कर कमलों द्वारा “टू मीडिया अक्टूबर 2022” का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में टू मीडिया के संपादक डॉक्टर ओम प्रकाश प्रजापति ने आए हुए सभी साहित्यकारों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।