जायसवाल सभा की होली मिलन समारोह आज

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

जिले में जायसवाल सभा की होली मिलन समारोह आज

 

प्रतापगढ़। 

✍️✍️✍️✍️✍️✍️

अतुल कुमार यादव 

जिले के चिलबिला  बाजार के निकट श्री राम वाटिका में रविवार को जायसवाल सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें समाज के गणमान्य लोग एवं जिले के प्रतिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगीत, नृत्य और होली से जुड़े पारंपरिक गीतों की प्रस्तुत होगी। महामंत्री विजय कुमार जायसवाल, मंत्री रवींद्र कुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, मीडिया प्रभारी आदर्श जायसवाल, कोषाध्यक्ष मोनू जायसवाल, सलाहकार ध्रुव जायसवाल, सुधीर जायसवाल, रोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, अटल जायसवाल, विष्णु जायसवाल, आशीष जायसवाल सहित सभा के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य आयोजन की सफलता में लगे हुए हैं।

National Khabar 9 

9415860759