देवभूमि के देवत्व संस्कृति सभ्यता को बचाने के लिए कार्य कर रहें धाकड़ धामी- सी एम धामी को हटाने की साज़िश- हयात सिंह बिष्ट

Breaking

उत्तराखंड:

संवाददाता – ईश्वर सिंह

*देवभूमि के देवत्व संस्कृति सभ्यता को बचाने के लिए कार्य कर रहे धाकड़ धामी, धामी की पार्टी को ही जलन- हयात सिंह बिष्ट*

*राष्ट्रीय योगी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री हयात सिंह बिष्ट ने बताया कि कोटद्वार के संत महंतो के द्वारा सूचना मिली कि कोटद्वार में बड़ी साज़िश के तहत मुख्यमंत्री धामी को हटाने की तैयारी की जा रही है। हयात सिंह बिष्ट, जिसका कड़ा विरोध करते हुए मोहम्मद दीपक कोटद्वार प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदाधिकारी छोटे पदाधिकारियों को पहाड़वाद प्लेनवाद और कुमाऊं और गढ़वालवाद कर पुलिस प्रशासन द्वारा पिटवाना व झुठे केस में फंसाकर धामी के खिलाफ कोई बहुत बड़ी षड्यंत्र रचा जा रहा है। वहीं
आज हयात सिंह बिष्ट ने बताया कि मोहम्मद दीपक कोटद्वार प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी के ही बड़े पदाधिकारी अपने ही छोटे पदाधिकारियों को पहाड़वाद प्लेनवाद और कुमाऊं और गढ़वालवाद कर झुठे केस में फंसाकर धामी सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं।
देवभूमि उत्तराखंड में हिंदुत्ववादी सरकार धाकड़ धामी की छवि को धुमिल करनें के लिए एक संन्यासी जो पूर्व में बजरंग दल के संयोजक और पुर्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे जिनको 5 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 10 बजे कोटद्वार पुलिस उठाकर कोटद्वार थाना लेजाकर भगवा वस्त्र को खिंचकर फाड़कर फेंक देते हैं और बड़े ही बेरहमी से पीटते हैं पिड़ीत यति सन्यासी यति परमात्मानंद गिरी अपने गुरु भाईयों के साथ दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी, महंत रणसिंहानंद गिरी, सरोज नाथ, यति परमात्मानंद गिरी, चौधरी अनुज बेनिवाल 18 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात किये।
दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी नें धामी जी से कहा कि हमारे एक संन्यासी के साथ पुलिस प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार एवं हिंदू धर्म का अपमान करके शरीर से भगवा वस्त्र उतारकर सामाजिक प्रतिष्ठा और धार्मिक प्रतिष्ठा पर आघात पहुँचाया है। यदि आप संन्यासी के भगवा चोला के अपमान करने वाले सभी पुलिस प्रशासन को तत्काल निलंबित नहीं करवाते हैं तो हम भगवा के सम्मान के लिए यदि आंदोलन करना पड़ेगा तो हम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात करने वाले यति शिष्य महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी, यति परमात्मानंद गिरी, श्री महंत यति रणसिंहानंद गिरी,योगी सरोज नाथ, श्रीमहंत रणसिंहानंद गिरी,योगी सरोज नाथ महाराज जी, सतीश शर्मा गौरक्षा जिला प्रमुख रुड़की और भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार, योगेंद्र सालार भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप धिमान उपस्थित रहे।