सपा संरक्षक मुलायम सिंह की लंबी उम्र के लिए हुआ हवन

स्थानीय समाचार

जौनपुर से पुष्पेंद्र सिंह की रिपोर्ट।

केराकत जौनपुर। थानागद्दी के बम्बावन गांव स्थित करुआ डीह बाबा के मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ हवन पूजन किया।रविवार के दोपहर राजकुमार सरोज पूर्व जिलापंचायत के अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने करुआ डीह बाबा से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जल्द जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना किये उसके बाद मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया।उपस्थित लोगों में राजेश यादव ,गोरखनाथ यादव,बच्चा यादव,हुबेराज यादव,समशेर यादव रहे।