भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का भव्य आयोजन।
संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा
रसड़ा (बलिया): स्थानीय शालीमार मैरिज हॉल में भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) अभिकर्ता अधिवेशन एवं नई चुनाव कार्यकारिणी समिति का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्यामल चक्रवर्ती, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती केका चक्रवर्ती, वाराणसी डिवीजन के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह, चुनाव अधिकारी शैलेंद्र पांडे, सीनियर डिवीजनल मैनेजर राजेश कुमार (वाराणसी), मैनेजर सी.एल.आई.ए. वाराणसी, तथा सीनियर ब्रांच मैनेजर संजय जी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अधिवेशन में अभिकर्ताओं के हक-अधिकार, बीमाधारकों के हितों की सुरक्षा, तथा कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभिकर्ताओं की भूमिका को संस्थान की रीढ़ बताते हुए उनके सम्मान और संरक्षण पर बल दिया।
चुनाव प्रक्रिया 500 से अधिक अभिकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।
अध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार सिंह व वीरेंद्र राम,
महामंत्री पद हेतु मुरारी शंकर सिंह व दयाशंकर वर्मा,
तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु सरफराज नवाज अंसारी व परमात्मा राम ने नामांकन दाखिल किया।
आपसी सहमति से—
वीरेंद्र राम ने अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह को समर्थन दिया,
मुरारी शंकर सिंह ने महामंत्री पद के लिए दयाशंकर वर्मा को समर्थन दिया,
तथा सरफराज नवाज अंसारी ने कोषाध्यक्ष पद के लिए परमात्मा राम को समर्थन दिया।
फलस्वरूप तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ—
अध्यक्ष – मनोज कुमार सिंह,
महामंत्री – दयाशंकर वर्मा,
कोषाध्यक्ष – परमात्मा राम।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव रमेश गिरी ने किया।




