गौरव द्विवेदी बने प्रदेश अध्यक्ष और सरफराज अली बने प्रदेश उपाध्यक्ष।

PRESS RELEASE

गौरव द्विवेदी बने प्रदेश अध्यक्ष और सरफराज अली बने प्रदेश उपाध्यक्ष।

 

डीएलएड के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत और दी बधाई।

प्रतापगढ़।

हाल ही में डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ उत्तर प्रदेश 2021बैच का कार्यकारिणी विस्तार शुरू किया गया। जिसमें गौरव द्विवेदी जी को डीएलएड 21बैच का प्रदेश अध्यक्ष और सरफराज अली सैफी जी को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया। टीम के शीर्ष नेतृत्व कर्ताओं द्वारा उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। दोनों नवसृजित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए सदैव प्रशिक्षु हित मे निष्ठा पूर्वक कार्य करने की घोषणा की और संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए, डीएलएड के प्रत्येक कार्य को अपना कार्य समझ कर करने हेतु कल्पबद्ध हुए। मौके पर के शीर्ष नेतृत्वकर्ता प्रदेश अध्यक्ष नीतेश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू यादव, प्रदेश महामंत्री शिवम सिंह सोलंकी, प्रदेश संरक्षक अवनीश शर्मा, संस्थापक अरविंद पाण्डेय, अनिकेत सिंह, मंजीत कुमार, प्रशांत तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवसृजित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

National Khabar 9

 

9415860759