बाराबंकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के बाराबंकी स्थित आवास पहुंचे हैं। गोप के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद से उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि विभिन्न दलों के राजनेताओं का तांता लगा हुआ है।
गोप के आवास पहुंचे अखिलेश ने सर्वप्रथम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें श्रद्धांजलि दी। तथा कहा कि अशोक सिंह का समाजवादी पार्टी में काफी बड़ा योगदान था।