अलीपुर मदरा गांव निवासी छात्र की शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR जाने क्या है मामला

CRIME

संवाददाता : राहुल कुमार
गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र देवेन्द्र राम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही विजय सिंह उर्फ कालू पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की है। अजीत कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि वे गरीब परिवार से हैं और रोज़गार की तलाश में मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले विजय सिंह उर्फ काली ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धमकी देते हुए गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि वह कई बार थाने गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने कहा कि हम गरीब लोग हैं, हम पर अत्याचार किया जा रहा है और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि पुलिस की उदासीनता के कारण आरोपी पक्ष के हौसले बुलंद हैं। वहीं पीड़ित ने मांग की है कि आरोपी विजय सिंह उर्फ कालू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी गरीब व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है