सगड़ी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के वेद प्रकाश राय बने अध्यक्ष वही दूसरे पोजीशन पर अपने प्रतिद्वंदी गुफरान अहमद को 20 मतों से किया पराजित उपाध्यक्ष मंत्री सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित चुनाव हुआ संपन्न। अधिवक्ताओं एक दूसरे को बधाई वह धन्यवाद देते हुए खुशी की इजहार करते हुए। सारे अधिवक्ताओं से भेंट मुलाकात कर दी बधाई। जानकारी के अनुसार सगड़ी। अधिवक्ता समिति के एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणि केश्वर मिश्रा, की देखरेख में शुक्रवार 17,02,2023, की सुबह 10 बजे। से लेकर 2 बजे। तक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद पर गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। कुल मत 87 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद शाम 3 बजे से मतगणना प्रारंभ की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वेद प्रकाश राय को 53 मत प्राप्त हुआ है। वही गुफरान अहमद को 33 मत प्राप्त हुआ। रामाश्रय यादव, को 1 मत ही मिला। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वेद प्रकाश राय ने अपने प्रतिद्वंदी गुफरान अहमद को 20 मतों से किया पराजित। इस दौरान अध्यक्ष पद प्राप्त होने के बाद विजई होने पर सगड़ी तहसील में सारे लोगों से भेंट मुलाकात करके बधाई व धन्यवाद दिए। अध्यक्ष वेद प्रकाश राय वह अधिवक्ताओं द्वारा। चुनाव के दौरान, मुख्य रूप से संजय राय, अविनाश राय उर्फ सोनू राय, पंकज दुबे, सुकदेव दुबे अमरिंदर सिंह, सच्चिदानंद राय, सूर्यभान सरोज ओंकार नाथ त्रिपाठी, अनुराग यादव, ब्रह्मा दिन चौबे, प्रदीप राय, राधेश्याम यादव दर्जनों से ज्यादा की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। मंत्री पद पर आशीष मिश्रा, निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर रहे हरेंद्र बहादुर, परमहंस मौर्य, आनंद प्रकाश राय, सतीश यादव, व कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पूर्व में एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर, मिश्रा द्वारा दोपहर बाद मतगणना कर विजेता घोषित किया गया।