ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान थाना सिगरा पुलिस द्वारा 30.745 किलो अवैध गाँजा अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया के साथ अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 अभियुक्तों को चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 06/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर को अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 अभियुक्तगण 1. सन्तोष कुमार बेहरा पुत्र धरणीधर बेहरा निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओडिशा उम्र करीब 40 वर्ष, 2. रोहित साहू पुत्र मदन मोहन साहू निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओडिशा उम्र करीब 48 वर्ष को अमूल डेयरी एन.ई.आर. पार्क के पास से 30.745 किलो अवैध गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया) के साथ गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 -0123/2026 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरणः- दिनांक 06/04/2026 को सिगरा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व अवैध नशीले पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक चार पहिया वाहन पिकअप कैंट ओवर ब्रिज से उतर कर महमूरगंज की तरफ जाएगी, जिसमें मादक पदार्थ की संभावना है । यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है । इस सूचना पर विश्वास करते हुए, पुलिस बल, मुखबिर के साथ अमूल डेयरी के पास एनईआर पार्किंग के पास पहुंच कर आने -जाने वाले वाहनों की तलाशी करने लगे कि तभी कैण्ट की तरफ से तेजी से आती हुई एक सफेद बोलेरो पिकअप दिखायी दी संदेह के आधार पर हम पुलिस वाले उक्त वाहन को रोकने का ईशारा किया तो थोड़ा आगे करीब 35-40 कदम पर उक्त वाहन रूका । मौके पर गाडी की तलाशी ली गयी तो गाडी के अन्दर से दो सफेद बोरी में अवैध गाँजे के कुल 30 पैकेट बरामद हुआ । उक्त अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 अभियुक्तगण 1. सन्तोष कुमार बेहरा पुत्र धरणीधर बेहरा निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओडिशा उम्र करीब 40 वर्ष, 2. रोहित साहू पुत्र मदन मोहन साहू निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओडिशा उम्र करीब 48 वर्ष को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 -0123/2026 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण से नाम व पता पूछा गया तो अपना नाम सन्तोष कुमार बेहरा पुत्र धरणीधर बेहरा निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओड़ीसा उम्र करीब 40 वर्ष बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम पुत्र रोहित साहू पुत्र मदन मोहन साहू निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओड़ीसा उम्र करीब 48 वर्ष बताया । वाहन में रखे सामान के बारे में पूछा तो बता रहा है कि हम लोगो का घरेलू सामान है जिसे लेकर मैं अपने घर जा रहा हूँ । पकडे गये व्यक्तियो के चेहरे पर हाव भाव में बदलाव देखकर और सख्ती से पूछताछ पर बता रहे है कि उक्त बोलेरो पिकअप के पीछे लोहे की सीट के नीचे कुछ पैकेट रखे हुए है उसी में गाँजा भरा हुआ है, अधिक मुनाफा कमाने के लिए हम लोग पिकअप में छिपाकर अवैध गांजे को ओडिशा से कम दामों में खरीद कर अधिक दामों में स्थानीय बाजारों में विक्रय करते है। आज भी हम लोग इस गांजे को स्थानीय बाजार व आस – पास के क्षेत्रों में खपाने के लिए लेकर जा रहे थे परन्तु आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया । श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज महोदय की मौजूदगी में मौके पर गाडी की तलाशी ली गयी तो गाडी के अन्दर से दो सफेद बोरी में अवैध गाँजे के कुल 30 पैकेट बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर अभियोग दर्ज कराया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता – 

1. सन्तोष कुमार बेहरा पुत्र धरणीधर बेहरा निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओडिशा उम्र करीब 40 वर्ष । 2. रोहित साहू पुत्र मदन मोहन साहू निवासी ग्राम-सानुला थाना-ठाकुरगढ जिला-अनुगुल, ओडिशा उम्र करीब 48 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्स्थन- अमूल डेयरी एन.ई.आर. पार्क के पास से थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । 

सम्बन्धित अभियोग का विवरण – मु0अ0सं0- 0123/2026 धारा- 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

बरामदगी का विवरण- 

नाजायज गाँजा कुल 30.745 किलो । (अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख रूपया ) एक बोलेरो पिकअप वाहन ( घटना में प्रयुक्त ) 3 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन । 700/- रू0 नगद । 

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

श्री विवेक कुमार शुक्ला प्रभारी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री कुमार गौरव सिंह चौ0प्र0 रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । का0 संतोष कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । का0 रवि प्रकाश थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । का0 मृत्युजंय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । का0 गोविन्द कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । का0 राहुल सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी