डॉ. संतोष यादव ने सरया गौशाला में ठंड से बचाव के लिए जलवाया अलाव

स्थानीय समाचार

संवाददाता

मोनू भारती मोहम्मदाबाद गोहना मऊ 

मुहम्मदाबाद, मऊ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. संतोष कुमार यादव ने सरया गौशाला में बेसहारा पशुओं को ठंड से बचाने के लिए 5 क्विंटल लकड़ी से अलाव जलवाने की सराहनीय पहल की। इस कार्य में रामसेवक, रविंद्र एवं आनंद चौहान ने सक्रिय सहयोग किया। इस सामाजिक पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और इसे पशु-सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।


कड़ाके की ठंड को देखते हुए गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त अलाव की व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा भी मानवता का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सर्दी के मौसम में उनकी देखभाल हम सभी का दायित्व है। इसलिए सर्वप्रथम 5 कुंतल लकड़ी दान कर अलाव की व्यवस्था करवाई गई है। बताया कि यह कार्य वह पहले से करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।