क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर डबल डेकर बस सीज

स्थानीय समाचार

अनधिकृत डग्गामार बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने चलाया अभियान

क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर नवीन बस अड्डा में डबल डेकर बस सीज

बाराबंकी: नियमों की अनदेखी एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन कर मार्गों पर दौड़ने वाली अनाधिकृत डग्गामार बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। परमिट शर्तों का उल्लंघन एवं क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर चेकिंग के दौरान हैदराबाद से रूपेडिहा (नेपाल बार्डर) की ओर जा रही डबल डेकर बस यू पी 53 जी टी 2897 को परमिट शर्तों का उल्लंघन एवं क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर नवीन बस अड्डा में सीज किया| तथा सवारियों को दूसरे वाहन से अपने गतव्य की ओर रवाना करवाया। अभियान के दौरान बस स्टेशन इंचार्ज ए के अवस्थी मौजूद रहे।