डीएम ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर की बिन्दुवार समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

लोधेश्वर महादेवा में होने वाले फाल्गुनी मेला/महाशिवरात्रि मेले को लेकर आज जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर प्रशासनिक अमले के साथ मेला क्षेत्र का जायजा लिया तथा मेले की चाक चौबंद व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

 

डीएम ने पुलिस चौकी परिसर में अधिकारियों एवं क्षेत्रीय संभ्रांत जनों के साथ मेले की बिंदु वार समीक्षा बैठक भी की। महादेवा से सरयू जाने वाले मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था व मार्ग को गड्ढा मुक्त किए जाने, बुढ़वल स्टेशन से मेंला क्षेत्र तक प्रकाश व पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था किए जाने, बोहनिया तालाब पर रामप्यारी जमा कराए जाने एवं बड़े वाहनों को मेला क्षेत्र से बाहर ही रोके जाने के निर्देश दिए। डी एम ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र की सीसीटीवी ड्रोन से निगरानी कराये जाने व बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था कराये जाने, दुकानदारों से दुकानों पर रेट लिस्ट लगाए जाने, मेला क्षेत्र की समुचित साफ सफाई किए जाने आदि के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल सिंह, सीओ गरिमा पंत, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे, रामनगर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार समेत राजस्व विभाग व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।