डी.एल.एड 21 बैच प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज अली (सैफी) के अनुरोध पर प्रशिक्षु सौम्या सिंह पहुंची सकुशल परीक्षा देने

स्थानीय समाचार

डी.एल.एड 21 बैच प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज अली (सैफी) के अनुरोध पर प्रशिक्षु सौम्या सिंह पहुंची सकुशल परीक्षा देने

डीएलएड प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू यादव ने प्रशिक्षु सौम्या सिंह को साथी विनीत के द्वारा समय से एग्जाम सेंटर पहुंचाया, पेश की मिशाल

प्रतापगढ़।

हाल ही में डीएलएड की परीक्षा गतिमान है यह उनके मुंह पर जोरदार तमाचा है जो हमारे पदाधिकारियों को बोलते हैं कि पूरे प्रदेश में लूटते और खाते हैं। मंगलवार को डी.एल.एड. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी जिसमें रायबरेली की प्रशिक्षु सौम्या सिंह बस पकड़ कर डीएलएड एक्जाम देने के लिए निकली थी। अत्यधिक कोहरा होने के कारण बस रास्ते चलते 2 घंटे लेट हो गई थी। इस समस्या को प्रशिक्षु सौम्या सिंह ने डीएलएड प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज अली को को तुरंत अवगत कराया, सैफी ने संज्ञान में लेते हुए  सोनू यादव को कहा कि परीक्षा केंद्र प्रतापगढ़ उपस्थित होने के कारण सोनू यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी के डीएलएड क्रांतिकारी नेता मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज विनीत उपाध्याय जी को तत्काल अवगत कराया। विनीत उपाध्याय ने इस प्रकरण को तुरंत संज्ञान में लेते हुए वह जिस स्थिति में थे आनन फानन मे प्रशिक्षु सौम्या सिंह के पास पहुंचे। और उन्हें रानीगंज कैथौला से रिसीव कर आधे घंटे लेट होते हुए भी अपनी जान को जोखिम में डालते हुए अत्यधिक कोहरे में बाइक की तेज रफ्तार के साथ प्रशिक्षु सौम्या सिंह को लेकर लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में उपस्थिति दर्ज की। हमारे क्रांतिकारी साथी मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज विनीत उपाध्याय ने पूरे प्रदेश मे डीएलएड के प्रशिक्षु हित की एक शानदार मिसाल पेश की है। ईश्वर से यही कामना है कि आप आगे भी सदैव ऐसे ही प्रशिक्षु हित में कार्य करते रहें। पुनः एक बार पूरे प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से आपको सहृदय धन्यवाद।