जिले के गाजीपुर गांव के छात्र ध्रुव और प्रशांत सिंह का एमबीबीएस मे चयन, खुशी का माहौल।

Education

प्रतापगढ़

✍️✍️✍️✍️✍️

अतुल कुमार यादव

 

जिले के गाजीपुर गांव के छात्र ध्रुव और प्रशांत सिंह का एमबीबीएस मे चयन, खुशी का माहौल।

 

नीट की परिक्षा मे शानदार सफलता हासिल करने वाले जिले के गाजीपुर ग्राम सभा के दोनो होनहार छात्र ध्रुव सिह राठौर और प्रशांत सिंह सोमवंशी का चयन एमबीबीएस मे हुआ है, ग्राम सभा गाजीपुर मे एक ओर जहा खुशी की लहर है वही यह दोनो होनहार युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायी बनकर उभरे है।
मांधाता विकास खंड के गाजीपुर गांव के प्रशान्त सिंह सोमवंशी पुत्र प्रदीप सिंह सोमवंशी और मंगीयाही के ध्रुव सिह राठौर पुत्र शिव कुमार सिंह राठौर ने आज जारी हुए नीट की परिक्षा परिणाम मे शानदार सफलता हासिल कर उत्तीर्ण हुए दोनो होनहार छात्र का चयन एमबीबीएस मे हो गया, क्षेत्र और गाव के लिए दोनो बच्चो की सफलता गर्व की बात है, युवा वर्ग के लिए दोनो एमबीबीएस मे चयनित छात्र प्रेरणास्रोत बनकर उभरे है, पिछले पांच साल के दरम्यान गाजीपुर के बच्चो ने लगातार कामयाबी के झंडे गाड़े है, छात्रो की मेहनत से लगातार शिक्षा के क्षेत्र मे सफलता हासिल कर सरकारी और निजी कंपनी मे सम्मानजनक पद हासिल कर रहे है, दोनो छात्र की सफलता पर गाजीपुर, मंगीयाही के लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए दी बधाई।

 

National Khabar 9

9415860759