देवा मेला में नृत्यंजलि फाऊंडेशन के कलाकारों ने सूफी नृत्यों से मोहा दर्शकों का मन

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: नृत्यंजलि फाऊंडेशन के कलाकारों ने आज देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूफी नृत्य की प्रस्तुतियां दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। रितिका मिश्रा, जया सिंह, मानसी द्विवेदी और पर्णिका ने दमादम मस्त कलंदर की प्रस्तुति देकर माहौल को सूफ़ियाना बना दिया, दर्शकों ने भी तालियां बजाकर खूब हौसला अफजाई की।

इसके बाद, तेरी दीवानी, इस नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद छाप तिलक, भर दो झोली मेरी या मुहम्मद कव्वाली पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। निदेशक रागिनी श्रीवास्तव व कलाकार रितिका मिश्रा , जया सिंह , मानसी द्विवेदी और पर्णिका मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

आपसी रंजिश में दबंगों ने युवक पर किया हमला, युवक की तोड़ी बाइक, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज