जमानिया गाजीपुर
संवाददाता : आज़ाद शाह
गाजीपुर जमानिया में हर वर्ष की तरह इस साल भी मां गंगा उत्तर वाहिनी पूजा व सेवा समिति के तत्वावधान मे 7 तारीख दिन सोमवार की शाम 5 बजे से देव दीपावली व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है बता दें की जमानियां कस्बा स्थित जमदग्नि-परशुराम घाट उर्फ बलुआ घाट पर देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है वही रंगोली प्रतियोगिता मे जो भी बच्चे भाग लेने के इच्छुक हैं वो सोमवार की सबह 10 बजे से साय 4 बजे तक समिति के पास अपना नाम व पता दर्ज करा दे कार्यक्रम विवरण के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता सायं 5 बजे से 6 बजे तक। मां गंगा के घाट पर दिप उत्सव साय 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक। मां गंगा की 108 बाती की भव्य आरती रात्रि 8 से 8:45 बजे तक। रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लिए बच्चों मे पहला,दुसरा, तीसरा व स्थान पुरस्कार व प्रसाद वितरण रात्रि 8:45 से 9:30 बजे तक किया जायेगा जो लोग प्रतिभाग करना चाहते है वह निम्न सामान के साथ आयेंगे .
1 – जो भी बच्चे रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लेंगे वो रंगोली का रंग व अपना आधार कार्ड अपने साथ लेकर आएंगे।
2 – रंगोली प्रतियोगिता मे 5 से 20 साल तक के बच्चे ही भाग ले सकते हैं।
3 – रंगोली प्रतियोगिता तीन वर्गों मे किया जाएगा और तीनों वर्गों के बच्चों को अलग अलग पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
4 – रंगोली प्रतियोगिता वर्गों का प्रकार
a – 5 से 10 साल के बच्चे एक वर्ग मे
b – 11 से 15 साल के बच्चे दुसरे वर्ग मे
c – 16 से 20 साल के बच्चे तीसरे वर्ग मे रहकर अपना अपना रंगोली बिना किसी और के सहयोग के रंगोली बनाएंगे।
