संवाददाता : वसीम अहमद
उन्नाव : पुरवा अंतर्गत कड़ाके की ठंड के बीच नगर पंचायत पुरवा में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठहरने वालों के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि ठंड में कोई व्यक्ति खुले में न रहे और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना दें।




