उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)

जमानिया (गाजीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहां उपजिलाधिकारी जमानियां ने धुस्का धान क्रय केंद्र संचालक के खिलाफ की कार्रवाई। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव व तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने जमानियां क्षेत्र के तियरी व धुस्का गांव स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धुस्का क्रय केंद्र पर शेड की कमी, किसानों के लिए पेयजल व बैठने की कोई व्यवस्था नहीं तथा केंद्र पर धान को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं मिला। जिसपर उन्होंने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थायें नहीं मिलने पर संबंधित केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की