बाराबंकी. बाराबंकी जिले में बरसात और बाढ़ के बीच अब संक्रमित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है, जिले के अस्पतालों मे तेज बुखार, सर्दी, जुकाम, गले में दर्द सहित अन्य संक्रमित बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कई इलाकों मे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें प्रभावित क्षेत्रों मे एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चला रही हैं.

जिले में डेंगू के मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिससे लोगों में इसको लेकर दहशत में है. अब तक जिले में चार लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है. वहीं जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की भरमार है. डेंगू के कारण करीब 50 से ज्यादा मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. इसके अलावा बुखार और प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा इलाज के नाम पर खाना पूर्ति करता नजर आ रहा है. जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है.
थाना जैदपुर पुलिस ने 915 ग्राम अवैध मारफीन के साथ एक गिरफ्तार
डेंगू के खतरे पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव ने बताया किडेंगू, मलेरिया, चिकनगुनियाँ के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में विशेष डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है. जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में भी पर्याप्त मात्रा में मच्छरदानी युक्त बेड बनाये गये है. साथ ही अस्पतालों मे आवश्यक दवाइया, जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू से निपटने के लिए जगह-जगह और घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं. प्रभावित क्षेत्रों मे आस पास के लोगो का सैंपल लेकर जांच करवा कराई जा रही है.




