रसड़ा स्टेशन से दिल्ली व जयपुर तक रेल सुविधा बढ़ाने की मांग। सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने रेल मंत्री को भेजा पत्र।

स्थानीय समाचार

रसड़ा स्टेशन से दिल्ली व जयपुर तक रेल सुविधा बढ़ाने की मांग।
सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने रेल मंत्री को भेजा पत्र।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

रसड़ा (बलिया): स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने रसड़ा स्टेशन से दिल्ली व जयपुर के लिए रेल सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है।

अपने पत्र में श्री जायसवाल ने कहा है कि रसड़ा रेलवे स्टेशन उत्तर पूर्व रेलवे (NER) के अंतर्गत एक प्रमुख स्टेशन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। इसके बावजूद दिल्ली व जयपुर के लिए यहां से कोई सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे स्थानीय यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मांग की है कि 04089/04090 आनंद बिहार–पटना स्पेशल ट्रेन को रसड़ा होकर चलाया जाए, ताकि बलिया क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सहूलियत मिले। इसके साथ ही भविष्य में बलिया–दिल्ली के बीच नई ट्रेनें शुरू करने की दिशा में विचार किया जाए।

इसके अलावा, जायसवाल ने 15715/15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस तथा 13509/13510 गोड्डा–आनंद विहार एक्सप्रेस को भी रसड़ा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि इन ट्रेनों का ठहराव रसड़ा में किया जाता है तो यह बलिया, मऊ व गाजीपुर जिले के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

श्री जायसवाल ने रसड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे वाराणसी डी आर एम को पत्रक दिया गया

इस पत्र की प्रतिलिपि श्री जायसवाल ने महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर एवं मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी मंडल को भी भेजी है।