उत्तराखंड:
संवाददाता – ईश्वर सिंह
खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां कार्य से विरत रहने के सम्बन्ध में बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदन की आकस्मिक वर्चुअल बैठक में लिये गये निर्णय विषयक जिसमें बार एसोसिएशन देहरादून में हो रहे धरना प्रदर्शन को संज्ञान लेते हुये अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ को बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदन की वर्चुअल आकस्मिक बैठक आहुत कर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश में किसी भी स्थान पर राज्य सरकार द्वारा न्यायालय के भवन का निर्माण कराया जाता है तो उस परिसर में अधिवक्ताओं के चैम्बर का निर्माण भी राज्य सरकार द्वारा कराया जाये।
बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड नैनीताल के सदन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार इस सम्बन्ध में माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय मुख्य न्यायाधीश माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को ज्ञापन/प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट जरनैल सिंह ने मांग करते हुए कहा कि हमारी मांगों को शासन प्रशासन तत्काल प्रभाव से पूर्ण करें अन्यथा उग्र आंदोलन पर मजबूर होंगे। वहीं कोषाध्यक्ष एडवोकेट विमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं के हित के लिए हमारे द्वारा मांग करते हुए कार्य बहिष्कार किया गया है। तथा पूरे उत्तराखंड में बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा सर्व सम्मति से लिये गये निर्णयानुसार समस्त अधिवक्तागण कार्य से बहिष्कार कर विरोध जताया। वहीं समस्त अधिवक्तागण बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड के निर्णयानुसार कार्य से विरत रह कर प्रभावी बनाने की अपेक्षा की।





