संवाददाता : मो. अंसार
करहाँ : मोहम्मदाबाद मऊ। अत्यंत रंज व ग़म के साथ सूचित किया जाता है कि जामिया मुफ़्ताहुल उलूम, मऊ के पूर्व शेख़ुल हदीस हज़रत मौलाना शमीम अहमद साहब क़ासमी का इंतक़ाल हो गया है। उनके इंतक़ाल की खबर से इलाक़े में मातम का माहौल है और उलेमा व अकीदतमंदों में गहरा दुख व्याप्त है। परिजनों के अनुसार हज़रत मौलाना का जनाज़ा कल दिन रविवार सुबह 11 बजे उनके आबाई गाँव ग़ालिबपुर में अदा किया जाएगा, इंशाअल्लाह। इल्म व दीन की खिदमत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।




