रिपोर्टर कृष्ण चंद्र शुक्ला
बहराइच नेशनल खबर 9 जिला जिला कारागार में निरुद्ध एक सजायाफ्ता कैदी की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कैदी हत्या के प्रयास और हत्या के मामले में सजा काट रहा था। उसकी चार साल की सजा पूरी हो चुकी थी। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि निवासी कौशल किशोर (76) पुत्र हजारी लाल जेल में निरुद्ध था।
जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कौशल किशोर हत्या और हत्या के प्रयास में वर्ष 2019 में जिला कारागार में लाया गया था। उसे कोर्ट ने आजीवन करवास की सजा सुनाई थी। वह चार साल से जेल में सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि वह डायबिटीज, हाइपरटेंशन और पैरालिसिस से परेशान था।
जेल में निरुद्ध कैदी की रात 11 बजे हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज शुरू होते ही कैदी की मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। परिवार के लोग भी मौके पर आ गए हैं।




