डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने जीती सेकंड इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2025

Social SPORTS

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुरः डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर ने सेकंड इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया। मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, संकट मोचन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 12 से अधिक स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि श्वेत प्रकाश यादव और सिहान शशि शेखर शर्मा रहे। प्रतियोगिता का संचालन सेंसेई अरुण विश्वकर्मा और सेंसेई राहुल शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सिहान कुंजन मौर्या थे। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न आयु और भार वर्गों में आयोजित की गई। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मां गंगा शिक्षा निकेतन तिलठी द्वितीय और श्री कृष्णा शारदा देवी पब्लिक स्कूल मवैया तृतीय रहे। समापन समारोह में सेंसेई किसलय मानव, प्रधानाचार्या मिठू बनर्जी और उप प्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल ने विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। स्कूल के निर्देशक अमरदीप सिंह और निर्देशिका अपराजिता सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सुरेश कुमार, निधि श्रीवास्तव, स्वाति मेम आदि उपस्थित रहे।