राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
दरियाबाद थाना अंतर्गत अलियाबाद दरियाबाद मार्ग पर बबुआपुर के पास सोमवार रात एक निर्माणाधीन मकान की दबंगों ने दीवार गिरा दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने दरियाबाद थाने पर की है। बता दें कि ग्राम रसूलपुर कलां निवासी मो0 आसिफ ने डिग्घी के पास अपनी जमीन पर घर बनवाने का काम प्रारंभ किया था। नींव भरकर आसिफ के निर्माणाधीन मकान की सात फिट ऊंची और 65 फिट लंबी दीवाल बनी ही थी कि जुनेद, आलम उर्फ गुड्डू, माजिद और शाह अफगान ने दीवार गिरा दी और जान से मरने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना दरियाबाद पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2008 में उसने यह जमीन खरीदी थी। जिसके सभी कागजात उसके पास मौजूद है। आसिफ ने बताया कि जब हम मकान का निर्माण करवा रहे थे तो जुनेद अपने साथियों के साथ आए और हमे घेर कर निर्माण कराने से मना किया और निर्माण कराने पर असलहा से जान से मारने की धमकी दी। जिससे आसिफ और उनके साथी रोहित वहां से भाग गए और दबंगों ने उनकी बन रही दीवार गिरा दी। मामले की जानकारी होने के बाद थाना दरियाबाद पर दबंगों के खिलाफ धारा 34, 427 और 506 अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।




