खटीमा चौकी प्रभारी होसियार सिंह द्वारा पकडा गया गौ तस्कर

Breaking

उत्तराखंड 

संवाददाता… ईश्वर सिंह 

खटीमा के पहनिया में बीती रात 12:00 बजे के लगभग बाजार चौकी इंचार्ज होशियार सिंह बिष्ट जी द्वारा अपने गस्त के दौरान एक केंटर में 4 बड़े बड़े गाय के बछड़े ले जाते हुए पेहनियां चौराहे पर पकड़ा। इसी बीच गौ तस्करों द्वारा गाड़ी चौकी इंचार्ज होशियार सिंह बिष्ट  के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की । फिर भी अपनी जान खतरे में डालकर जानवरों को बचाया और एक गौ तस्करो को भी पकड़ा जिसमें एक फरार हो गया। वहीं राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता सुबह 9:00 बजे पहुंचकर चौकी प्रभारी होशियार सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। जिस में मौजूद राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिह बिष्ट , प्रदेश महासचिव इदेश गोस्वामी,  पी सी रजवार, प्रदेश  अध्यक्ष सलाहकार  महामत्री जगदीश अधिकारी,  प्रदेश मिडिया प्रभारी अमित थापा ,आनंद पिलखुवाल, देवकीनंदन ,मनोज पिलखुवाल, प्रशांत,और दर्जनों राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। हयात सिंह बिष्ट  ने बताया कि हमें गर्व है बाजार चौकी इंचार्ज होशियार सिंह बिष्ट जी पर जो रात दिन ड्यूटी पर हमेशा तत्पर रहते हैं।