नाम कटवाने की साजिशः देवी प्रसाद चौधरी बजट में न आम जनता का जिक्र न ही फिक्र

POLITICS

संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। दिनांक 01/02/2026 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी पार्टी काार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसआईआर के तहत गांव में छपे छपाये फार्म 7 जिसके माध्यम से आपत्ति करके अल्पसंख्यक व यादव एवं पीडीए समाज का नाम कटवाने की साजिश किया जा रहा है। कौन भेज रहा है इसमें जो शिकायतकर्ता उनका कोई अता पता नही है। फर्जी हस्ताक्षर करवाकर वोट काटने की साजिश की जा रही है। पीडीए समाज खासतौर से अल्पसंख्यक के नाम पर बढ़े स्तर पर काटे जा रहे है। जिसके नाम की आपत्ति की जा रही है, उसे भी नही मालूम है कि उनका नाम सबकुछ सही होने के बावजूद काटा जा रहा है। कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में जो बजट पेश किया है।बजट में न आम जनता का जिक्र है और न फिक्र। मंहगाई बेतहाशा बढ़ने पर भी इस बजट में जनता को टैक्स में छूट न देना टैक्स शोषण है। अमीरों के कारोबार और घूमने फिरने पर दस तरह की छूट दी गई है। श्री चौधरी ने कहा कि बेकारी व बेरोजगारी से जूझ रहे लोगो की उम्मीदें खाली है। मध्यम वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। इस बजट में शोषित वंचित गरीब व्यक्ति जहां था उससे भी नीचे जाता दिख रहा है। इस बजट में उसके चादर में पैबन्द लगाने की जगह उसे और चीथड़ा कर दिया है। सरकार के दिन लद गये है। जनता इन्हे सबक सिखाने का काम करेगी। प्रेसवार्ता में डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, शैलेष पटेल, झल्लू यादव, जुम्मन खान, रामजी मौर्या, राणा प्रताप सिंह, रवि सोनकर आदि मौजूद रहें।