थाना चितईपर पुलिस द्वारा चोरी की 4 भैंस व 1 भैंसा (जिन्दा पश) तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल सहित दो अभियुक्तगण गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 31/01/2026 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 31.01.2026 को सम्बन्धित मु०अ०सं०-17/2026, धारा 303 (2) बीएनएस व वृद्धि धारा 317 (2) बीएनएस थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 02अभियुक्तगण 1. विकास यादव उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र लाल बहादुर यादव व 2. शुभम कुमार यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासीगण करौंदी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को ग्राम करसड़ा स्थित श्रीराम किशुन कालेज थाना रोहनिया के पास चोरी की 04 अदद भैंस व 01 अदद भैंसा (जिन्दा पशु) तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल यू०पी० 65 ई0डी0 9161 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुछताछ विवरण- अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो एक ने अपना नाम विकास यादव उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र लाल बहादुर यादव व दूसरे ने शुभम कुमार यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासीगण करौंदी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष बताया। ततपश्चात बरामद चोरी के पशुओं के बारे में कड़ाई से पूछने पर बताया कि हमने कुछ दिन पहले अपनी मोटरसाइकिल यू०पी० 65 ई0डी0 9161 से जाकर रोकी थी और इन भैंसों को चोरी की फिराक में थे मौका पाकर हम लोगों ने दिनांक 30.01.2026 को रात्रि में चोरी करके इन चारों भैस व 01 भैसा को लाकर यहां छिपा कर रखे थे और हम लोग इनको ले जाकर बेचने वाले थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

बरामदगी का विवरण- 

चोरी की 04 अदद भैंस व 01 अदद भैंसा (जिन्दा पशु) तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मो०सा० यू०पी० 65 ई0डी0 9161

गिरफ्तारी का स्थान-

ग्राम करसड़ा स्थित श्रीराम किशुन कालेज थाना रोहनिया के पास पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-17/2026, धारा- 303 (2) बीएनएस व वृद्धि धारा 317 (2) बीएनएस थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. राकेश कुमार गौतम प्र०नि० थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी, 2. उ0नि0 विवेक कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी चितईपुर, थाना चितईपुर, 3. उ0नि0 सिद्धार्थ यादव, थाना चितईपुर, 4. का0 अंकित सोनकर, थाना चितईपुर, 5. का0 कपिलदेव, थाना चितईपुर, 6. का0 जितेन्द्र शर्मा, थाना चितईपुर, 7. का0 शेष नारायण, थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी