2024 में भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे ग्राम प्रधान आवास का सपना दिखाकर गरीबों को ठगा

स्थानीय समाचार

2024 में भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे ग्राम प्रधान आवास का सपना दिखाकर गरीबों को ठगा

ब्यूरो प्नमुख अनिल कनौजिया

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर ग्राम पंचायत अमरादेवी में प्रधानमंत्री आवास देकर दूसरी किस्त रोकवा देने की धमकी देकर खरीब अनूसूचित जाति के एक युवक से वसूले 10 हज़ार रुपए दुश्मनी हो जाने के डर से वीडियो सार्वजनिक ना करने के शर्त पर एक युवक नें आन रिकार्ड बताया कि साहब मैं बहुत गरीब आदमी हूं पूर्व प्रधान नें हमारा नाम प्रधानमंत्री आवास में डलवा दिया था अबकी नये प्रधान अमरादेवी निवासी अनमोल व अनमोल के कुछ समर्थकों नें धमकी देकर कहा कि ब्लाक के अधिकारियों को रुपया देना पड़ता है अगर तुमने रुपया नहीं दिया तो तुम्हारी दूसरी किस्त रोकवा दुंगा।

काफी डरा धमका कर करीब 12 हजार रुपए वसूल लिए हैं जिससे मेरे द्वारा अबतक अधूरा ही निर्माण किया गया है। एक बुजुर्ग गरीब नें बताया की साहब हमसे तो बीस हजार रुपये ग्राम प्रधान नें बुजुर्ग जान कर ले लिया है। साहब अब हम लोग कहां जाये, पत्रकार के द्वारा पड़ताल करने पर पता चला कि सफीपुर के तमाम गरीबों से प्रधनामंत्री आवास के नाम जमकर वसूली की गई है।
कुछ लोगों को आवास आवंटन होने के बाद उनसे जमकर वसूली की गई है अबतक उन बेचारों का आवास निर्माण भी पूरा नहीं हुआ सेकेट्री साहब नें तो आधे अधूरे आवासों को कागजों पर पूरा कर दिया गया है।
जिससे 2024 में भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने के लिए ग्राम प्रधान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।